GENERAL NEWS
होली खेल कर नहाने गए कपल की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत
गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर में होली के दिन पति–पत्नी की मौत हो गई। दोनों के शव बाथरूम में पड़े मिले। वे नहाने के लिए अंदर गए थे और जिंदा बाहर नहीं निकले। पुलिस मान रही है कि गीजर गैस से दम घुटने से दंपति की मौत हुई है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में होली का त्योहार एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। जानकारी के अनुसार होली खेल कर नहाने गए युवा कपल की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है गीजर गैस के कारण यह दुखद घटना घाटी ।
होली के दिन यानी बुधवार को मुरादनगर के अग्रसेन बाजार स्थित अपने घर में नहाने के दौरान गैस की चपेट में आने से दोनों पति-पत्नी बेहोश हो गए। परिजन जानकारी लगते दोनों कपल को तत्काल अस्पताल ले कर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
होली मनाने के बाद वह बाथरूम में नहाने चला गया। इसी दौरान अधिक गैस बनने के कारण दीपक गोयल व उनकी पत्नी बेहोश हो गए।जानकारी लगते परिवार में कोहराम मच गया। दोनों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।