Daikin 1.5 Ton Split AC हुआ 30,000 रुपये सस्ता, 10 साल की मिलेगी वारंटी
Split Inverter AC : उत्तर भारत में बारिश के बाद मौसम अचानक बदल गया है। तापमान में गिरावट के बाद मौसम सुहाना हो गया। इससे कई उत्पादों की कीमतों में भी काफी कमी आई है। खासकर ऐसी चीजों के दाम काफी नीचे आ गए हैं जिन्हें लोग गर्मी को देखते हुए खरीदते हैं। ऐसा ही एक उत्पाद Daikin 1.5 टन स्प्लिट एसी है। गर्मी के मौसम में इस एसी की हमेशा डिमांड रहती है। तो आइए हम आपको यह भी बताते हैं कि कैसे आप छूट का लाभ उठा सकते हैं-
आप फ्लिपकार्ट से Daikin 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC ऑर्डर कर सकते हैं। इस एसी की एमआरपी 71,200 रुपये है और इसे आप 32% छूट के बाद 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इसमें कई बैंक ऑफर्स भी मिलते हैं। अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 10% की छूट मिल सकती है। आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिल सकता है। HDFC बैंक डेबिट कार्ड पर भी 250 रुपये का अलग से डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है
आपको कितनी वारंटी मिलती है?
Daikin 1.5 टन स्प्लिट एसी की वारंटी भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। इस एसी के लिए 1 साल की वारंटी दी जा रही है। साथ ही कंप्रेसर वारंटी 10 साल के लिए अलग से ऑफर की जाती है। अब चूंकि यह एक इन्वर्टर एसी है, इसलिए पीसीबी भी वारंटेड है। पीसीवी कंपनी की ओर से 5 साल की वारंटी दी जा रही है। अगर आप आज इस एसी को ऑर्डर करते हैं तो 2 दिन के अंदर इसकी डिलीवरी हो जाएगी।
यह Daikin का 5 Star Inverter AC है, इसलिए कंपनी का दावा है कि इसे लगाने के बाद यह 25 फीसदी तक बिजली बचाती है। इसमें ऑटो रीस्टार्ट का विकल्प भी है। यह कॉपर कंडेनसर विकल्प के साथ आता है। कॉपर कंडेंसर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कूलिंग में सबसे अच्छा होता है। साथ ही इसे रिपेयर करना बहुत आसान है। इस एसी की कूलिंग कैपेसिटी 5280W है। कुल मिलाकर अगर आप इस साल इस एसी का सौदा करते हैं तो आपको भारी लाभ मिल सकता है।