मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में थोक के भाव से जनपद पंचायत सीईओ का तबादला, देखें लिस्ट 

मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आयुक्त कार्यालय विंध्याचल भवन भोपाल द्वारा एक स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है जिसमें प्रदेश भर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ को इधर से उधर किया गया है। विगत वर्ष दिसम्बर 2022 में  हनुमाना के मुख्य कार्यपालन जनपद अधिकारी अजय कुमार सिंह को छतरपुर में तबादला किया गया था। जिस स्थानांतरण को निरस्त करते हुए यथावत हनुमाना में ही पदस्थ किया गया है।

थोक के भाव से जनपद पंचायत सीईओ के तबादले

सभी जनपद पंचायतों में दर्शित पदस्थापना स्थल पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की पदस्थापना होने से पूर्व से पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उनके मूल पद विकास खण्ड अधिकारी के पद पर यथावत पदस्थ रहेंगे। यह आदेश तत्कालभाव से लागू होगा।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button