हिन्दी न्यूज

Dussehra 2023 : दशहरा पर बना रवि का संयोग, जानिए क्या है पूजन व दहन का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2023 : अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी हर साल आश्विन मास के शुक्लपक्ष की दसवीं तिथि को मनाया जाता है,जिसे दशहरा कहा जाता है। इस वर्ष दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार विजयादशमी पर रवि योग और अभिजीत पल का शुभ संयोग बन रहा है।

दशमी के दिन इनका हुआ था वध

धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया और दूसरी दूसरी ओर मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर को युद्ध में हराकर वध किया था। इस दिन 9 दिनों की पूजा के बाद मां दुर्गा की विदाई दी जाती है, वहीं दूसरी ओर पूरे देश में रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

रावण दहन का क्या है शुभ समय ?

धार्मिक मान्यता के अनुसार हमेशा रावण का दहन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 24 अक्टूबर को शाम 5:43 बजे से रात 8:13 बजे तक रावण का दहन किया जा सकेगा. इस साल रावण दहन का शुभ मुहूर्त कुल 2.30 घंटे का है।

शस्त्र पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त ?

विजयादशमी के दिन रावण दहन के अलावा नीलकंठ पक्षी के दर्शन की भी प्रथा है। इसके साथ ही इस दिन सुबह शस्त्र पूजा भी की जाती है। शस्त्र पूजा के लिए दोपहर 1:35 बजे से दोपहर 2:46 बजे तक का समय बहुत शुभ है। लेकिन शस्त्र पूजा सुबह के समय भी की जा सकती है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!