सरकारी योजना

Gaon Ki Beti Yojna 2022 : कैसे करें “गाँव की बेटी योजना” के लिए ऑनलाइन आवेदन।

Story Highlights
  • कैसे करें "गाँव की बेटी योजना" के लिए ऑनलाइन आवेदन।
  • Gaon Ki Beti Yojna : क्या है उद्देश्य ? 
  • Gaon Ki Beti Yojna : क्या है पात्रता ?
  • Gaon Ki Beti Yojna : क्या मिलेगा लाभ ?
  • Gaon Ki Beti Yojna : कैसे मिलेगा लाभ ?

Gaon Ki Beti Yojna Online Registration 2022: शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में ‘गाँव की बेटी’ योजना एवं प्रतिभा किरण योजना में नव प्रवेशित छात्राओं के आवेदन करने हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2022 है। छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।इस लेख में हम आपको को “गाँव की बेटी योजना” के लिए ऑनलाइन आवेदन करने,लाभ,उद्देश्य और पात्रता के विषय में आसान भाषा में बता रहें हैं। आपको यहा लेख पसंद आए तो शेयर जरूर कीजिए जिससे गाँव की और छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकें। 

Gaon Ki Beti Yojna : क्या है उद्देश्य ?

Gaon Ki Beti Yojna Online Registration 2022:  का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। प्रत्येक गांव से 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से 10 माह की छात्रवृत्ति दी जाती है।

Gaon Ki Beti Yojna : क्या है पात्रता ?

Gaon Ki Beti Yojna Online Registration 2022: बालिका को 12वीं की परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होते हैं और छात्रा ग्रामीण क्षेत्र  में रहती है।(गाँव की बेटी प्रमाण पत्र हो)

Gaon Ki Beti Yojna : क्या मिलेगा लाभ ?

Gaon Ki Beti Yojna Online Registration 2022:  हर साल 5000 छात्रों तक सहायता प्रदान की जाती है।

Gaon Ki Beti Yojna : कैसे मिलेगा लाभ ?

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / सामान्य छात्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, फिर वे पंजीकरण आईडी के साथ पोर्टल पर लॉग इन कर योजना के लाभों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Gaon Ki Beti Yojna Online Registration 2022:

कैसे करें “गाँव की बेटी योजना” के लिए ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले आपको राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट का लिंक http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको स्टूडेंट लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Register आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • फिर आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद, आपको गांव की बेटी योजना के तहत आवेदन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां आपको दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • फिर आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप गांव की बेटी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button