Eid-ul-Fitr 2022: अलविदा नमाज पढ़ने के बाद लोगों को ईद का इंतज़ार है। 28 रोजा पूरा हो गया है। एतवार को 29वां रोजा रखा जाएगा। और 29 रमजान के दिन चांद का दीदार हुआ तो सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
सदर हज्जिन शमा भारती,चिन्टू खान,राजू खान,शहजादे साहब फिरोज और अन्य लोगों के मशवरे के बाद तय हुआ की मस्जिदे आयशा में इदुल फितर की नमाज सुबह 8 बजे होगी।
मस्जिदे आयशा के इमाम हजरत मौलाना कौसर साहब ने एलान किया है कि ईद की नमाज 8 बजे अदा की जायेगी। नमाज तय वक्त पर अदा होगी। किसी का इंतजार नहीं होगा। चांद दिखने पर या शहादत के बाद दो या तीन मई को ईद की नमाज होगी।
मौलाना कौसर ने यह भी कहा की कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी दूसरे को तकलीफ हो। मजहबे इस्लाम ‘अमन और शांति का पैगाम देता है। आप सभी लोग तय वक्त पे मस्जिदे आयशा पहुँच जाएं, ईद की नमाज पढे,अपने वतन में अमन और खुशहाली के साथ-साथ भाईचारा कायम रहने की दुआ करें।