
Elon Musk Fight Sumo Wrestler : सोशल मीडिया ही नहीं पूरी दुनिया एलन मस्क जानता है शायद ही कोई ऐसा होगा जो इनकी पहचान से वाकिफ न हो। ट्विटर का नया बॉस बनने के बाद से उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा है, जिसमें उनकी एक तस्वीर सूमो पहलवान से कुश्ती लड़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने खुद इस फोटो पर ऐसा रिप्लाई लिखा कि यह वायरल हो गया।
एलन मस्क एक सूमो पहलवान से लड़ रहे
दरअसल, इस तस्वीर को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया और उन्होंने इसे कैप्शन दिया कि एलन मस्क एक सूमो पहलवान से लड़ रहे है (Elon Musk fighting a sumo wrestler)। इसके बाद उन्होंने खुद मस्क को कैप्शन में टैग किया। तस्वीर में एलन मस्क के सामने एक दमदार सूमो पहलवान खड़ा नजर आ रहा है और हाथ से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि इस समय एलन मस्क भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह एक दोस्ताना मैच रहा होगा।
Elon Musk fighting a sumo wrestler. @elonmusk pic.twitter.com/HKiwOM5PaL
— DogeDesigner (@cb_doge) March 5, 2023
दर्द के आठ साल
इस ट्वीट का खुद ने भी मजेदार जवाब दिया. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि फोटो उनकी है और उन्होंने लिखा कि इस लड़ाई के बाद उन्होंने जो आठ साल का दर्द सहा, उसे वह अब भी नहीं भूल सकते। उनके लिखते ही यह तस्वीर वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए।
कोई तस्वीर पर कमेंट करते हुए सवाल करने लगा कि आखिर इस लड़ाई का नतीजा क्या है? कुश्ती का यह मैच किसने जीता? क्या आपने सोनू पहलवान को हराया या सूमो पहलवान ने आपको पीटा? वहीं कई यूजर्स ऐसे भी थे जो इसका लुत्फ उठाते नजर आए। एक लिखता है कि ऐसा कुछ भी नहीं बचा है जो एलोन मस्क ने नहीं किया हो। ये तस्वीर इस वक्त वायरल है।