Jabalpur मे आय से अधिक मामले मे सहायक प्रबंधक के घर EOW का छापा
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में EOW ने सोमवार सुबह 8 अगस्त की सुबह आदिवासी सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW द्वारा यह कार्रवाई की जाती है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति सामने आई है। हम आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब EOW ने शहर में छापा मारा है, इससे पहले नगर निगम के सहायक अभियंता आदित्य शुक्ला के घर पर छापा मारा गया था।
दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जबलपुर EOW ने सोमवार सुबह कुंडम स्थित आदिवासी जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक पन्नालाल विक के घर पर तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में पन्ना लाल की संपत्ति उसकी आय से करीब 218% अधिक पाई गई। आर्थिक जांच ब्यूरो की जांच अभी भी जारी है। जांच के दौरान EOW को अब तक पन्नालाल की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला है।
DSP के नेतृत्व में छापा
EOW जबलपुर के SP देवेंद्र सिंह ने कहा कि आदिवासी सेवा सहकारी समिति इमलाई में तैनात पन्ना लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी, जिसके बाद EOW द्वारा नियुक्त निरीक्षक मोमेन्द्र मर्सकोले ने जांच शुरू की, जिसके बाद जबलपुर डीएसपी ए.व्ही सिंह के नेतृत्व में आज सुबह टीम ने एक साथ पन्ना लाल के घर पर छापेमार कार्रवाई की।
अब तक क्या मिला है?
- जामगांव गांव में 4000 वर्गफीट के दो घर हैं।
- अमलाई गांव में 3.55 हेक्टेयर कृषि भूमि।
- जामगांव गांव में 1.67 हेक्टेयर कृषि भूमि।
- डॉली गांव में 5 एकड़ कृषि भूमि।
- ग्राम जामगांव में 1.38 हेक्टेयर कृषि भूमि
- ट्रैक्टर
- एक थ्रेशर और
- 6 मोटरसाइकिलें मिलीं।
कार्यवाही जारी
आपको बता दें कि EOW SP देवेंद्र सिंह के निर्देश पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी पन्ना लाल के खिलाफ धारा 13(1) 13(2) के तहत जांच की प्रक्रिया जारी है। वहीं, SP देवेंद्र सिंह ने कहा कि जांच के दौरान और संपत्ति मिलने की उम्मीद है।