
Christmas : क्रिसमस बस कुछ ही दिन दूर है। इस मौके पर सभी घर में पार्टी का आयोजन करते हैं। लजीज व्यंजन बनाकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो फ्रूट कबाब (Fruits Kabab) बना सकते हैं। फ्रूट कबाब बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। आज आपको इस पोस्ट में फ्रूट कबाब (Fruits Kabab) बनाने की रेसिपी आसान भाषा में बताने जा रहें। आप इसे ध्यान से पढे और क्रिसमस की पार्टी को हेल्दी और सुखमय बनाएं।
Fruits Kabab बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- सेब – 5
- कीवी – 5
- अनानास – 5
- केले – 4
- ऑलिव ऑयल – 3 चम्मच
- ब्राउन शुगर – 3 चम्मच
- शहद – 4 चम्मच
- नींबू का रस – 2 चम्मच
- नमक – स्वादअनुसार
फ्रूट कबाब बनाने की विधि Fruits Kabab Recipe
- सबसे पहले एक कटोरी में ब्राउन शुगर, शहद, नींबू का रस और नमक डालें।
- इसके बाद इसमें कीवी, अनानास, केले सभी चीजों को टुकड़ों में काट लें।
- ब्राउन शुगर को इसमें अच्छे से मिलाएं और फलों को अच्छे से मैरिनेड कर ने के लिए रख दें।
- कटोरे को कुछ देर के लिए ढक कर रख दें।
- ग्रिल पैन में तेल गर्म करें।
- ग्रिल स्टिक पर फ्रूट्स लगाकर पैन में रख दें।
- इसके बाद इसे सुनहरा होने तक पकाएं।
- पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।
- फ्रूट्स कबाब बनकर तैयार हो गया।
- प्लेट में निकालकर शहद और नींबू का रस डालकर फ्रूट्स कबाब को सर्व करें।