Gang rape : मध्य प्रदेश में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर ने किया गैंग रेप।
मध्य प्रदेश के धार जिले में बस चालक, कंडक्टर और क्लीनर ने एक महिला यात्री को अगवा कर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा फरार बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,शनिवार को कुक्षी से लोंगसरी जा रही भगवती बस में एक महिला यात्री सवार हुई। लेकिन बस चालक, कंडक्टर और क्लीनर उसे लोंगसरी गांव में नहीं उतारा। उसने महिला से कहा कि लोंगसरी गांव पीछे छुट गया है।अब वह उसे गंधवानी में उतार देंगे, जहां से वह अपने गांव लौट सकती है। उन लोगों की बात पर विश्वास कर महिला बस में चढ़ गई और वे बस को मनवर ले आए।
चलाती बस में ड्राइवर, कंडक्टर व क्लीनर ने महिला से किया कथित सामुहिक बलात्कार।
मामला MP के धार ज़िले के मनावर का।
पीड़िता के चिल्लाने पर राहगीर व बकरी चरवाहों ने बचाया और ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया, FIR दर्ज़।
चुकी यह घटना दिल्ली में नहीं हुई सो आपतक नहीं पहुंची। @DGP_MP pic.twitter.com/mNA6GWk0gR
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) March 13, 2022
मनावर पहुंचते ही बस के सभी यात्री उतर गए और महिला अकेली रह गई। चालक ने बस को गुलाटी और बालीपुर रोड के बीच सुनसान जगह पर ले जाकर रोका। जहां बस कंडक्टरने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर ड्राइवर और क्लीनर ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख पुकार से लोग जमा हो गए।जब ग्रामीण बस के अंदर पहुंचे तो महिला ने अपनी आपबीती बताई। आरोपी कंडक्टर और क्लीनर भाग गए लेकिन ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया। महिला ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।