गढ़वा पुलिस ने तिरंगा के साथ किया पैदल यात्रा।
सिंगरौली के गढ़वा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के द्वारा थाने के समस्त पुलिस बल के साथ अपने थाना क्षेत्र के 30 किलोमीटर दायरे में हर घर तिरंगा अभियान के समकक्ष तिरंगा के साथ रैली निकली गई। आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
#HarGharTiranga
गढ़वा पुलिस ने तिरंगा के साथ किया पैदल यात्रा. @singrauli_sp pic.twitter.com/AF2dfHb0AM— हिन्दी न्यूज़ (@UrjanchalTiger) August 14, 2022
इस अभियान से आज गढ़वा पुलिस के द्वारा डीजे व देशभक्ति गानों के साथ थाना क्षेत्र के लमसरई ,पोंडी, देवरा व 30 किलो मीटर के क्षेत्र में स्थानीय युवकों के साथ मोटर साईकल से तिरंगा यात्रा की रैली निकाली गयी। लमसरई के बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थान पर 04 किलोमीटर पैदल मार्च किया गया जिससे स्थानीय लोगों में बहुत उत्साह देखा गया। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर में तिरंगा फैराने की अपील की गई ।