Gautam Adani टॉप 3 की लिस्ट से हुए बाहर, फिर से पहुंचे चौथे स्थान पर!
Gautam Adani: हाल ही में अरबपतियों की दौड़ में टॉप-3 में जगह बनाने वाले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी एक बार फिर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। गौरतलब है कि अडानी फ्रांस के अरबपति Bernard Arnault को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फिलहाल अडानी की कुल संपत्ति 146.5 अरब डॉलर है।
Bernard Arnault फिर बने दूसरे सबसे अमीर
दौलत की उछाल में फ्रांस के अरबपति Bernard Arnault ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है। Forbes रियल टाइम Billionaires List के अनुसार, Bernard Arnault एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति $156.5 बिलियन है। गौतम अडानी और Bernard Arnault के बीच संपत्ति के अंतर की बात करें तो 10 अरब डॉलर का अंतर है।
Gautam Adani से आगे हैं ये तीन अमीर
जबकि Gautam Adani 10 अरब डॉलर के गैप के साथ चौथे स्थान पर आते हैं। लेकिन इस साल जिस तरह से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है, उससे वह जल्द ही सूची में एक नए मुकाम पर पहुंच सकते हैं। संपत्ति के मामले में फिलहाल तीन दिग्गज अदानी से ऊपर हैं। Elon Musk 250.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पहले और Jeff Bezos 151.3 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।