हिन्दी न्यूज

Gautam Adani को भारी नुकसान, अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे गौतम अदानी

Gautam Adani : घरेलू शेयर बाजार में अस्थिरता है। पिछले चार दिनों से लगातार गिरावट के बीच मंगलवार को बाजार में कमजोरी बनी रही। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 2,574 अंक की गिरावट आई है और इस दौरान निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सोमवार को सेंसेक्स 953.70 अंकों की गिरावट के साथ 57,145.22 पर बंद हुआ था। लेकिन बाजार में इस गिरावट से देश के अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी भारी नुकसान हो रहा है।

दुनिया के करोड़पतियों की स्थिति में गिरावट आई है

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति पर चोट की है। इससे दुनिया के दोनों अरबपतियों की रुतबा घटी है। गौतम अडानी अरबपतियों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स में बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलोन मस्क उनसे ऊपर है। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जेफ बेजोस ने उन्हें पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button