हिन्दी न्यूज

Gautam Adani के भाई विनोद अडानी देश के अमीरों में छठे नंबर पर, रोजाना कमाते है 102 करोड़ रुपये

भारत के सबसे और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मशहूर कारोबारी गौतम अडानी हैं। बात करे तो उनके भाई विनोद अडानी भी दौलत जोड़ने के मामले में पीछे नहीं हैं। विनोद अडानी दुबई में कारोबार करने वाले व्यक्ति हैं, जो की NRI में सबसे अमीर और 1.69 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के अमीरों में छठे स्थान पर हैं। विनोद को IIFL भारतीय हुरुन अमीरों की लिस्ट में उन्हें छठे स्थान पर रखा गया है। आइये हम विनोद अडानी के बारे में बड़ी बातें जानने के लिए आगे की ओर चलते हैं।

विनोद अडानी की क्या कमाई है?

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि 2018 में अमीरों की सूची में विनोद अडानी 49वें स्थान पर थे और 2021 के बाद से उन्होंने रोजाना 102 करोड़ रुपये की संपत्ति की कमाई कर रहे हैं। अब वो इस साल अपनी संपत्ति में 28% की वृद्धि कर छठवें स्थान पर आ गए हैं। अगर दोनों अडानी भाइयों की संपत्ति जोड़ लिया जाये तो यह 12,63,400 करोड़ होती है, जो की भारत के 10 बड़े अमीर व्यक्तियों की संपत्ति का 40 प्रतिशत हिस्सा है।

व्यापार में क्या कारोबार करते हैं विनोद अडानी?

गौतम अडानी की तरह ही उनके भाई विनोद भी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करते हैं और दुबई में ही रहते हैं। विनोद की संपत्ति पिछले पांच सालों में 9.5 गुना बढ़ी है और इसी दौरान गौतम की भी संपत्ति में 15.4 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 1,103 भारतीयों के नाम अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं जिसमें 94 NRI है। उस NRI की सूची में भी विनोद अडानी हैं।

मुंबई से शुरू किया था कारोबार

विनोद अडानी ने सन्न 1976 में मुंबई के भिवंडी से अपना कारोबार शुरू किया था और उसके बाद धीरे-धीरे इसे बड़ा करते गए। उन्होंने आगे चलकर सिंगापुर में अपना दफ्तर खोला और वहां व्यापार शुरू किया। सिंगापुर में कुछ समय रहे फिर वो दुबई चले गए और यहां चीनी, तेल, एल्युमिनियम, तांबे और लोहे के कबाड़ के क्षेत्र में काम करने लगे। दुबई में उनकी मेहनत रंग लाई और वो एक सफल कारोबारी बन गए। जिसे आज वैश्विक स्तर पर जाना जाता है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button