हिन्दी न्यूज

Gold : सोना-चाँदी के आज का भाव

Gold : सोने की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती और गिरती है। हालांकि आज यानि 3 सितंबर को देश में सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी लखनऊ में आज शनिवार (3 सितंबर) सोने के भाव में थोड़ी गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 46,700 रुपये है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 50,950 रुपये है। लखनऊ में भी चांदी की कीमतों में गिरावट आई। आज एक किलो चांदी की कीमत 51,600 है।

22 कैरेट सोने का भाव आज राष्ट्रीय स्तर पर

गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 50,780 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

ये रहे आज के हाजिर बाजार भाव

वहीं, देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,440 रुपये थी, जो पिछले दिन के समान थी। वहीं, लखनऊ में आज का भाव 51,760 रुपये है, जो कल भी 51,760 रुपये था। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि उपरोक्त सोने (Gold) की दरें सांकेतिक (symbolic) हैं और इसमें GST, TCS इत्यादि शुल्क शामिल नहीं है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

चांदी की कीमत में गिरावट

लखनऊ में चांदी के भाव में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज एक किलो चांदी की कीमत 54 हजार है। वहीं, कल यह कीमत 54,800 थी। यानी चांदी प्रति किलो के भाव में 800 रुपये की गिरावट देखी गई है।

घर बैठे जानिए सोने का भाव

केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों को छोड़कर शनिवार और रविवार को ibja द्वारा दरें जारी नहीं की जाती हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कीमतें जल्द ही एसएमएस के जरिए उपलब्ध होंगी। साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं। तो आप सोना खरीदने से पहले अपने शहर में कीमत जान सकते हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button