
Gold Mangalsutra Design : हिंदू धर्म में हर महिला को शादी के बाद मंगलसूत्र जरूर पहनना चाहिए। शास्त्रों में मंगलसूत्र का बहुत महत्व है और इसलिए महिलाएं शादी के बाद मंगलसूत्र पहनती हैं। कहा जाता है कि मंगलसूत्र धारण करने से पति की नजर नहीं लगती और मंगलसूत्र सुहाग को बुरी नजर से बचाता है।
यूं तो महिलाएं हर डिजाइन के मंगलसूत्र का इस्तेमाल करती हैं लेकिन आज हम आपको कुछ मारवाड़ी मंगलसूत्र डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। मारवाड़ी मंगलसूत्र को राजस्थानी मंगलसूत्र भी कहा जाता है और इसे राजपूती मंगलसूत्र भी कहा जाता है।
यह मंगलसूत्र देखने में बेहद खूबसूरत है और जो चीज इसे और भी खूबसूरत बनाती है वो है इसका बहुरंगी रूप। यह मंगलसूत्र आपको कई रंगों में मिल जाएगा और रंग-बिरंगे मंगलसूत्र की माला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
आपको बता दें कि आप चाहें तो गोल्ड मारवाड़ी मंगलसूत्र के साथ-साथ आर्टिफिशियल मारवाड़ी मंगलसूत्र भी खरीद सकते हैं।