Gold Mangalsutra Design : ये डिज़ाइनर मंगलसूत्र देंगे आपको क्लासी और एलिगेंट लुक, देखें डिजाइन

Gold Mangalsutra Design : महिलाएं भले ही कोई आभूषण न पहनें लेकिन मंगलसूत्र जरूर पहनती हैं। अब आप हर दिन जो ज्वेलरी पहनते हैं उसका स्टाइलिश और आरामदायक होना बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपके लिए छोटे सोने के मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं। आप इस मंगलसूत्र को रोजाना बड़े आराम से पहन सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए इस खूबसूरत कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Short Mangalsutra
काले मोतियों से बना यह मंगलसूत्र एक सिंगल और पतली चेन में बना हुआ है। काले मोती और सुनहरे मोती का भी प्रयोग किया जाता है। इस तरह के मंगलसूत्र को आप अपने वेस्टर्न वियर के साथ भी पहन सकती हैं।
Flower Locket Gold Mangalsutra
इस मंगलसूत्र का आकर्षण इसके फ्लोरल डिज़ाइन से बढ़ जाता है। इस मंगलसूत्र में बहुत कम काले मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण दूर से देखने पर यह मंगलसूत्र नहीं बल्कि चेन और लॉकेट जैसा दिखता है।
Single Chain Mangalsutra
यदि आप पारंपरिक सोने के मंगलसूत्र की तलाश में हैं तो आपको यह मंगलसूत्र डिज़ाइन अवश्य देखना चाहिए। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में ज्यादा पसंद किए जाते हैं।