Gold price : नया साल 2022 शुरू हो चुका है और नए साल के पहले ही दिन सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि, सोने की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट 2016 में दर्ज की गई थी। हालांकि, 2021 के आखिरी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव करीब 198 रुपये की तेजी के साथ 48,083 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, लेकिन यह बढ़त अब तक की भारी गिरावट की भरपाई नहीं कर सकी। क्योंकि 2021 में पीली धातु 4 प्रतिशत से अधिक गिर गई थी। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, Gold price जो 56,200 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 8,000 कम है।
Fact : नए साल को भारत पहुँचने में कितना समय लगता है! Happy New Year 2022
और कितने दिनों तक सोना रहेगा सस्ता ?
विशेषज्ञ सोने के निवेशकों को निवेश करने की सलाह दे रहें हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगले 3 महीनों में Gold price सोना 18,1880 से 1900 डॉलर प्रति औंस पर जा सकता है। सोने के जानकारों के मुताबिक पीली धातु को 1760 प्रति औंस पर मजबूत समर्थन मिला है और यह समर्थन करीब एक महीने से बरकरार है। इसलिए, निवेशकों को $ 1760 से 1835 प्रति औंस की व्यापक रेंज पर नजर रखनी चाहिए और डिप्स खरीद रणनीति का पालन करना चाहिए।