हिन्दी न्यूज

Gold Price Today : सोने की कीमत में भारी गिरावट, 3400 रुपए से भी ज्यादा हुआ सस्ता!

Gold Price Today : अगर आप भी सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज आपके लिए खुशखबरी है। आज सोने का भाव 55000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में आज रिकॉर्ड ऊंचाई से 3500 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत 63800 रुपये के आसपास देखी जा रही है। आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते में भी सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है।

Gold Price Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंजों पर सोने की कीमतों में गिरावट आज एमसीएक्स पर सोना 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 55,342 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 2 फरवरी 2023 को सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी। इस दिन सोने की कीमत 58,882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। तो इस हिसाब से सोने की कीमत में 3500 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

Silver Price Today

MCX पर आज चांदी भी लुढ़की। आज चांदी के भाव 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 63821 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहे थे. चांदी की कीमत में आज 2250 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक महीने में सोने की कीमत में 111 डॉलर यानी करीब 5.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चांदी करीब 12 फीसदी बढ़कर 2.82 डॉलर हो गई।

MCX पर सोने और चांदी की दरें

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, कमोडिटी एक्सचेंजों (MCX) पर आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 84 रुपये की गिरावट के साथ 55,348 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 527 रुपये की गिरावट के साथ 62,906 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

Gold Price Today

दिल्ली (Delhi Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51500,
  • 24ct Gold : Rs. 56170,
  • Silver Price : Rs. 66800

मुंबई (Mumbai Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51350
  • 24ct Gold : Rs. 56020
  • Silver Price : Rs. 66800

कोलकाता (Kolkata Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51350
  • 24ct Gold : Rs. 56020
  • Silver Price : Rs. 66800

चेन्नई (Chennai Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 52010
  • 24ct Gold : Rs. 56740
  • Silver Price : Rs. 69000

भोपाल (Bhopal Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51690
  • 24ct Gold : 56750
  • Silver Price : Rs. 70,000

इंदौर (Indore Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51690
  • 24ct Gold : 56750
  • Silver Price : Rs. 70,000

पटना (Patna Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51400
  • 24ct Gold : Rs. 56070
  • Silver Price : Rs. 66800

लखनऊ (Lucknow Gold Price)

  • 22ct Gold : Rs. 51500
  • 24ct Gold : Rs. 56170
  • Silver Price : Rs. 66800

जानिए सोने की ताजा कीमत

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के गहनों का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय में दर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही लगातार अपडेट के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button