Google Pay, Phone Pe समेत कई UPI का सर्वर हुआ डाउन ! जानिए सर्वर डाउन क्या होता है ?
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का सर्वर आज डाउन रहा। जिसकी वजह से ग्राहकों को Google Pay,Phone Pe समेत अन्य UPI इंस्टेंट पेमेंट गेटवे के जरिए लेन-देन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
UPI के जरिए पेमेंट ना होने के करण यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने ट्विटर पर शिकायत करते हुए लिखा, UPI का सर्वर डाउन होने की वजह से वह Google Pe, Phone Pe, Peytm व अन्य UPI के जरिए पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा आज UPI का सर्वर डाउन है।पेमेंट से पहले कृपया जांच लें।
UPI का सर्वर करीब 1 घंटे तक डाउन रहा है। जिसकी वजह से कई लोगों का पैसा अटक गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा लगातार शिकायतें आने के बाद नेशनल पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) ने लगभग शाम 5:30 बजे ट्वीट कर लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
NPCI ने अपने ट्वीट में कहा, तकनीकी दिक्कत की वजह से UPI यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद है। UPI सर्विस अब काम कर रही है। हम सिस्टम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
इससे पहले भी एक बार कुछ महीनों पहले twitter,Whatsapp व Instagram के सर्वर डाउन हुए थे। आपने अक्सर यह शब्द सुना होगा “सर्वर डाउन” क्या होता है सरवर डाउन? आइए आपको बताते हैं।
सर्वर डाउन क्या होता है ?
यह जानने से पहले यह समझना जरूरी है, कि सर्वर किसे कहते हैं ? सर्वर एक ऐसी जगह है, जहां किसी वेबसाइट से जुड़ी सारी जानकारी एकत्रित रहती है। जब कोई व्यक्ति उस वेबसाइट पर जाता है, तो उससे जुड़ी जानकारी आसानी से डिस्प्ले हो जाती है।पर अक्सर जब हम किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो उस पर server down या server not responding लिखा हुआ दिखाई देता है। इसका मतलब है, कि वर्तमान में वह साइट काम नहीं कर रही है। या उस पर मौजूद जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसे ही सर्वर डाउन कहा जाता है। सर्वर कई कारणों से डाउन हो सकता है। जैसे नेटवर्क प्रॉब्लम या पावर फैल्योर आदि।