दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले
महाराष्ट्र के नासिक में एक बस में आग लगने से करीब 08 लोगों की मौत हो जाने की खबर है।, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उनके पास बचने का कोई मौका नहीं था। आंकड़े बताते हैं कि करीब 25 लोग जल गए।
महाराष्ट्र के नासिक में कल रात एक बस में आग लग गई। आग लगने से लगभग 8 लोगों की मृत्यु हुई है। शवों को और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मृत्यु की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं: नासिक पुलिस pic.twitter.com/6le5vygaZo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022