MP पंजाब और हरियाणा पर कोविड-19 (Covid-19) का हॉटस्पॉट बनने का खतरा
देश में फिर से कोरोना वायरस मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र ही नहीं देश के तीन और राज्य मध्यप्रदेश MP,पंजाब और हरियाणा पर कोविड-19 (Covid-19) हॉटस्पॉट (Hotspot) के रूप में उभरते हुए नजर आ रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 30 दिनों में भारत में कोविड-19 के नए मामले सात दिनों में औसत 140 फीसदी की दर से बढ़े हैं। ये आंकड़े न केवल चिंताजनक है बल्कि महामारी की दूसरी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं। महाराष्ट्र,पंजाब,हरियाणाऔर मध्यप्रदेश के अलावा देश में आंध्र प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के आंकड़े चिंतित करने वाले हैं। इनके अलावा केरल, बिहार और ओडिशा में कोविड मामलों का सात दिनों का औसत गिरा है।
यह भी पढ़ें : सिंगरौली के उप चेक पोस्ट पर अवैध वसूली से परेशान ट्रांस्पोर्टरों ने परिवहन रोका।
हिंदुस्तान टाइम्स का एनालिसिस के अनुसार पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश तीन ऐसे राज्य हैं जहां स्थिति खराब हो रही है। एनालिसिस में इस बात का भी जिक्र है की, इन तीनों राज्यों पर कोविड-19 (Covid-19) का अगला हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा है।
आपको बता दें की देश के नए हॉटस्पॉट का पता करने के लिए ज्यादा आबादी वाले इलाकों का डेटा लिया गया था। इस दौरान रिपोर्ट में तीन बातों पर ध्यान केन्द्रित किया गया –
- बढ़ते पॉजिटिविटी रेट,
- बढ़ते रोज के मामले,
- प्रति 10 लाख लोगों पर कम टेस्टिंग।
इन तीन राज्यों कोविड-19 (Covid-19) का अगला हॉटस्पॉट बनने का खतरा
- पंजाब – बीते 30 दिनों में 531 फीसदी से इजाफा,साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.7 फीसदी
- हरियाणा – बीते 30 दिनों में 398 फीसदी से बढ़ा,औसत पॉजिटिविटी दर 2.2 फीसदी
- मध्य प्रदेश – रोज मिल रहे मामलों की दर 277 फीसदी,पॉजिटिविटी रेट 3.3 प्रतिशत