हिन्दी न्यूज

खौफनाक : कॉलर पकड़ी तो सरपंच पति ने दोनों हाथ काट दिए !

खौफनाक : कॉलर पकड़ी तो सरपंच पति ने दोनों हाथ काट दिए !

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां सरपंच पति ने एक युवक को  पहले डंडे से हमला किया, फिर बका मारकर कलाई के यहां से हाथ अलग कर दिए। घायल युवक को रात 11 बजे होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने सरपंच सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।मामला बबई थाना क्षेत्र का है। 


जरूर पढ़ें : खबरों का बादशाह कौन,अख़बार,टीवी या वेब


खौफनाक : कॉलर पकड़ी तो सरपंच पति ने दोनों हाथ काट दिए !
खौफनाक : कॉलर पकड़ी तो सरपंच पति ने दोनों हाथ काट दिए !

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सोमेश गुर्जर निवासी चौराहेट और इसी गांव के सरपंच पति भगवान सिंह मूंग बेचने इटारसी गए थे। खरीदी केंद्र पर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। सोमेश ने सरपंच पति भगवान की कॉलर पकड़ ली। वहां मौजूद गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। उसके बाद सरपंच पति भगवान सिंह गांव लौट गया।


पढिए :प्रेमी ने दस साल बड़ी प्रेमिका को मार कर रसोई में दफना दिया।


सोमेश शाम 7:30 बजे जब खरीदी केंद्र से घर लौट रहा था। तब गांव से एक किमी पहले नहर के पास सरपंच पति भगवान सिंह अपने रिशतेदारों के साथ मिलकर सोमेश को रोक लिया। और डंडे से उसको पीटना शुरू कर दिया। भगवान सिंह अपने साथी के साथ बका से सोमेश के दोनों हाथ काट दिया और उसे तड़पता छोड़कर भाग गया।आरोपियों की तलाश मे पुलिस लगातार छ्पेमारी कर रही है।


पढिए : कलयुगी पिता ने बेटी को गर्भवती बनाया,फिर कर दिया ब्याह !


ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button