हिन्दी न्यूज
मध्यप्रदेश में बज गया चुनावी बिगुल, उपचुनाव क्यों,कहां और कब होगा पढिए सबकुछ।
मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना।
एमपी में कहां होगा चुनाव ?
- एमपी में खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है
- जबकि पृथ्वीपुर रंगवा जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।
क्यों हुआ था ये सीट खाली
- खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद खाली हुई थी।
- पृथ्वीपुर विधानसभा पूर्व कांग्रेसी विधायक और कमलनाथ सरकार में आबकारी मंत्री रहे बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर से खाली हुआ था। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए।
- रैगांव विधानसभा सीट बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुआ था।यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।
- जोबट में कांग्रेसी विधायक कलावती भूरिया के निधन से यह विधानसभा सीट खाली है। यह सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।
कौन सा सीट है आरक्षित ?
- पृथ्वीपुर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए।
- रैगांव विधानसभा सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।
- जोबट विधानसभा सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।
प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के लिये कार्यक्रम जारी। पढिए,सब कुछ