हिन्दी न्यूज

शख़्स ने कुकर से की शादी ! पूरी की सभी रस्में !

शख़्स ने कुकर से की शादी ! पूरी की सभी रस्में !

आपने तरह-तरह की शादियों के बारे में सुना होगा। पर आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में शायद ही किसी ने सुना होगा।

आमतौर पर शादी के लिए दो लोगों का होना जरूरी है। एक लड़का और लड़की। पर अगर कोई व्यक्ति खाना बनाने वाले कुकर से शादी कर ले, वह भी पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ, तो यह सुनने में बहुत ही अजीब और हैरान करने वाली बात है।आपको शायद यकीन नहीं होगा, पर यह बिल्कुल सच है।

सोशल मीडिया पर आजकल कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक शख्स खाना बनाने वाले कुकर से शादी करते हुए नजर आ रहा है। फ़ोटो में उसे कानूनी तौर पर सारी औपचारिकता पूरी करते हुए देखा जा सकता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।


Like on Facebook Page


प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के एक शख़्स ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डाली हैं। शख्स का नाम कोहरुल अनम है। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह सफेद रंग की शादी के लिबास में नजर आ रहा है। और साथ ही उसके बगल में एक सफेद कलर का राइस कुकर दुल्हन की तरह लिबास ओढ़े हुए रखा हुआ है। फोटो में वह कुकर को दुल्हन की तरह चूमते हुए देखा जा सकता है।

एक दूसरे फोटो में उसे शादी के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें वह कुछ कागजात पर अपने सिग्नेचर कर रहा है। उसने यह फोटोज़ ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी शेयर की है।

अनमने इन फोटोस को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सफेद, शांत और सुंदर ,खाना पकाने में अच्छी ,ज्यादा बात नहीं करती ,एक सपना सच होने जैसा है ।तुम्हारे बिना मेरे चावल नहीं बनते”।

सोशल मीडिया पर इन फोटोज़ को 44 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, और 13 हज़ार से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है।

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के महेश 4 दिन बाद ही अनम ने एक और चौंकाने वाली घोषणा की। उसने अपनी घोषणा में कहा, मैं इस कुकर को तलाक दे रहा हूं। उसने तलाक लेने के पीछे वजह भी बताई है। अनम का कहना है, “यह कुकर केवल चावल पकाने में अच्छी है। इसके अलावा इसमें और कोई दूसरा खाना नहीं बनाया जा सकता। इसलिए मैं इसे तलाक दे रहा हूं”।

पर इस मामले की पड़ताल के बाद पता चला कि कोहरुल अनम सोशल मीडिया पर फनी कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते हैं। और यह सब उसी का एक हिस्सा था।


सीएम शिवराज देंगे सिंगरौली को 1566 करोड़ की सौगात !


 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button