हिन्दी न्यूज

इंसानियत की मिसाल !भारतीय कोरोना मरीज का दुबई में बिल आया ₹1.52 करोड़, अस्पताल ने कर दिया माफ

दुनिया में फैले कोरोना महामारी के बीच दुबई के एक अस्पताल ने इंसानियत का एक बेहतरीन मिसाल पेश किया है। अस्पताल ने कोरोना से पीड़ित एक भारतीय के इलाज का क़रीब डेढ़ करोड़ रुपए का बिल माफ कर दिया। दरअसल, मरीज आर्थिक रुप से कमजोर था और बिल चुकता करने की स्थिति में नहीं था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारत के तेलंगाना मे जगतियाल जिले के रहने वाले हैं 42 साल के ओडनाला राजेश 23 अप्रैल को तबीयत खराब होने के कारण दुबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे।  जांच के बाद पता चला कि वो कोरोना संक्रमित हैं। राजेश की हालत बेहद गंभीर थी। इसलिए उनके इलाज में ज्यादा वक्त लगा। उन्हे ठीक होने में करीब 80 दिनों तक का वक्त लगा। ठीक होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जब उन्हें करीब एक करोड़ 52 लाख रुपए का बिल दिया गया तो उनके होश उड़ गए।

राजेश की आर्थिक अच्छी नहीं थी। ऐसे में वो बिल भरने में सक्षम नहीं थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करें। तभी दुबई में भारतीय दूतावास के वॉलंटियर सुमनाथ रेड्डी को उनके लिए फरिश्ता बनकर आए।

रेड्डी राजेश के मामले को दुबई में मजदूर मामलों के भारतीय राजदूत हरजीत सिंह के पास लेकर गए। जिसके बाद सिंह ने दुबई अस्पताल को एक खत लिखकर अनुरोध किया कि वो इंसानियत के नाते राजेश का बिल माफ कर दें। अस्पताल प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए राजेश का बिल माफ कर दिया।

आपको बता दें की अस्पताल ने राजेश का सिर्फ बिल ही माफ नहीं किया। बल्कि, डिस्चार्ज करने के बाद उनकी आर्थिक मदद करते हुए उनके लिए दुबई से भारत का एक फ्री टिकट भी मुहैया कराया। इस तरह राजेश 14 जुलाई को अपने वतन भारत वापस लौटे सके। फिलहाल वो हैदराबाद में 14 दिन के क्वारंटीन पर हैं और स्वास्थ हैं।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »

Leave a Reply

Back to top button