हिन्दी न्यूज

मोरवा पुलिस ने 20 वर्ष से फरारी काट रहे शातिर बदमाश को धरदबोचा।

बैढ़न कार्यालय।। जिले मे फरार वारंटी आरोपियो के गिरफ्तारी का अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत आज मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने 20 वर्ष से फरारी काट रहे दो वारंटियों को धरदबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी कोतवाली क्षेत्र के शातिर बदमाश भूपेन्द्र उर्फ पप्पू सिंह जिसके उपर चोरी के 20 वर्ष पुराने 02 प्रकरण मे फरार चल रहा था और उ.प्र. के चुनार से मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी छोटेलाल केवट पिता कामता प्रसाद केवट को धारा 325, 34 ता.हि. के प्रकरण का फरार चल रहे थे। मोरवा पुलिस ने दोनो फरारी काट रहे आरोपियों सहित एक अन्य आरोपी यानी कुल 03 स्थाई वारंटि जो दुसरे राज्य व जिले के होने के कारण पकड़ मे नही आ रहे थे। मोरवा पुलिस ने तीनों फरारियों को आज पकड़ कर न्यायालय में पेश किया।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय

उक्त स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने मे सउ.नि.साहब लाल सिहं परिहर, प्रआर. बृहस्पति पटेल, आर. गुड्डू सिंह, विजय सिंह, सुबोध सिंह, सुनील मिश्रा, नायक सैनिक साहबलाल सिह चौहान शामिल थे।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Leave a Reply

Back to top button