DRUG CASE : कॉमेडियन भारती सिंह और उनके को आज जमानत मिल गई।
DRUG CASE में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को आज जमानत मिल गई। आपको बता दें कि बीते शनिवार (21 नवंबर2020) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। छापे में गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूल भी किया था उन्होने ड्रग्स लिए थे।
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।