मध्यप्रदेश : जानिए 55Rs का पेट्रोल 90Rs के पार क्यों बिक रहा है
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम रविवार को 90Rs के पार हो गया। आपको जानकार हैरत होगा 90Rs में से 35.10Rs राज्य सरकार का टैक्स है। यदि सरकार अपना टैक्स हटा ले ले तो पेट्रोल के दाम 55Rs हो जाएगा,यानी आम जनता को 55Rs का पेट्रोल 90Rs के पार मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार राजस्व वित्तीय वर्ष 2020-21 में 11000 करोड रुपए की कमाई पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर करना चाहती है। इतना पैसा टेक्स्ट के जरिए से सरकार ने कभी नहीं वसूला। 2019 में कमलनाथ सरकार पेट्रोल पर 30% टैक्स वसूली कर रही थी लेकिन शिवराज सरकार बनते ही ऐसे 39% कर दिया।
मध्यप्रदेश में क्या है टेक्स का गणित
- 2019 कमलनाथ सरकार में वेट टैक्स 28%
- 2020 शिवराज सरकार में वेट टैक्स 33%
- 2019 कमलनाथ सरकार में एडिशनल टैक्स ₹1.50
- 2020 शिवराज सरकार में एडिशनल टैक्स ₹4.50
- 2019 कमलनाथ सरकार में पेट्रोल पर ड्यूटी 1%
- 2020 शिवराज सरकार में पेट्रोल पर ड्यूटी 5%