हिन्दी न्यूज

नुक्कड़ नाटक कर महिला सुरक्षा के प्रति जागरुता फैलाने में जुटी खुरई पुलिस

सौरभ जैन

खुरई।। पुलिस थाना खुरई शहर द्वारा डोहेला महोत्सव में एनआरएस सदस्यों के माध्यम से डोहेला किला मुख्य द्वार के सामने नाटय रूपांतरण प्रस्तुत कर, खुरई कस्बा के आम नागरिकों को महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराध से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। 

नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम के तहत है नगर रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा 3 लघु नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें नाबालिक बालिकाओं को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण किया जाना, जबरदस्ती विवाह किया जाना इसके अलावा कॉलेज एवं स्कूल जाते हुए आम रास्तों पर मनचले लड़कों तथा असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं को परेशान करना, उनके साथ छेड़छाड़ करना, इशारे करना और फब्तीयां कसना आदि सामाजिक विसंगतियों का प्रदर्शन किया गया। उनसे संबंधित अपराधों एवं दंड के प्रावधानों के बारे में जानकारी आम नागरिकों से साझा की गई।

Khurai Police is trying to spread awareness about women safety by playing a street play

बहादुर नागरिकों को साहसिक कार्यों के लिए सम्मान किया जाएगा।

नागरिकों को माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shive raj singh chauhan) द्वारा प्रारंभ किए गए सम्मान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि, आप लोग भी कहीं पर भी महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ कोई भी दुर्व्यवहार व्यभिचार घटित होता देखें तो आप भी उसका विरोध करके एक समाज के नायक के रूप में सामने आ सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसे बहादुर नागरिकों को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मान किया जाएगा।

इनका रहा सरहनीय योगदान

महिला जागरूकता अभियान में अतुल सिंह पुलिस अधीक्षक सागर,विक्रम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं सुमित केरकेट्टा SDOP खुरई के मार्गदर्शन में अनूप सिंह ठाकुर नगर निरीक्षक खुरई शहर, सतेंद्र भदौरिया उप निरीक्षक, मोहिनी वर्मा उप निरीक्षक, पूजा यादव महिला आरक्षक एवं पुलिस स्टाफ तथा नगर रक्षा समिति के सदस्यगणो का सराहनीय योगदान रहा है।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button