श्री राम मंदिर धन संग्रह हेतु बांदरी उपखंड के पिठौरिया मंडल में बैठक हुई संपन्न
सौरभ जैन
बांदरी उपखंड के पिठौरिया मंडल में श्रीराम मंदिर धनसंग्रह अभियान द्वारा मंडल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के मड़िया कीरत,सेमरा जामुदीप,नयाखेड़ा,पीरई,परासरी,पिठौरिया ग्रामों से रामसेवक समयदानी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए।
बैठक में अभियान के जिला पालक एवं संघ के जिला कार्यवाह धर्मेंद्र राय द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास एवं संघर्ष को विस्तार से बताया गया।बैठक दो सत्रो में संपन्न हुई जिसमें पहले सत्र में भूमिका एवं दूसरे सत्र एवं ग्राम सह रामसेवक समयदानी कार्यकर्ताओ की योजना बनाई गई।इस बैठक में मंडल समिति का गठन किया गया।
उपखंड पालक महादेव कुशवाहा,सह खंड कार्यवाह सुरेंद्र लोधी ,अमित राय,प्रदीप सविता हरनाम सिंह दादा,मोहन नामदेव सहित रामसेवक बैठक में उपस्थित थे।