हिन्दी न्यूज

मध्यप्रदेश : भू माफियो एवं शराब माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई करोड़ो की शासकीय भूमि

सौरभ जैन

खुरई।। मध्यप्रदेश शासन के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में भू माफियाओ के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत खुरई प्रशासनिक अमले द्वारा खुरई क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियो पर कार्यवाही किया गया।पूरी कार्यवाही में करीब 10 करोड़ 20 लाख रूपये कीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

शराब माफिया हिरदेश साहू वर्ष 2013 से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। आरोपी अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने का आदतन अपराधी है।जिसके विरूद्ध करीब 08 मामले पंजीवद्ध है। थाना खुरई द्वारा समय समय पर कार्यवाही की गई है। दिनांक 12.01.2021 को मुखविर की सूचना पर थाना खुरई द्वारा रेड की कार्यवाही की गई।आरोपी हिरदेश साहू मौके से फरार हो गया था, एवं उसकी पत्नि लक्ष्मीबाई साहू के कब्जे से 11 पेटी एवं फोर्ड कार से 12 पेटी कुल 230 लीटर शराब कीमती 132250/- रूपये की जप्त की जाकर आरोपी हिरदेष साहू को मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया था। जो पति पत्नि दोनो उपजेल खुरई में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध है।

आरोपी हिरदेश साहू द्वारा ग्राम बरोदिया नौनागिर में 300/- वर्ग फुट कीमती 200000/- शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान के सामने निर्माण किया गया था। जिसमें नशे का कारोबार फल फूल रहा था। जिसे आज प्रशासन द्वारा अवैध होटल, अवैध पान का टपरा, पोर्च पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए नेस्तनाबूत किया गया है। खुरई में नये बस स्टेण्ड के पास सागर रोड पर राहुल पिता जगदीश असाटी उम्र 40 साल निवासी बिहारी वार्ड खुरई द्वारा करीब 1.25 एकड़ कीमती 5 करोड़ रूपये तथा नवीन बस स्टेण्ड के पास सागर रोड पर 1.25 एकड़ भूमि कीमती 5 करोड़ की शासकीय भूमि पर संबल समिति के अध्यक्ष दिवंगत पूर्व विधायिका मालती मौर्य के पुत्र जतिन मौर्य के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जिसे प्रशासन द्वारा नेस्तनाबूत किया गया है।

इस कार्यवाही में मनोज चैरसिया एस.डी.एम. खुरई, सुमित केरकेट्टा एस.डी.ओ.पी. खुरई, भैयालाल सिंह बघेल सी.एम.ओ.,अनूप सिंह ठाकुर नगर निरीक्षक थाना प्रभारी खुरई शहर, आनंद सिंह परिहार थाना प्रभारी खुरई ग्रामीण, विवेक प्रताप सिंह तोमर उप निरीक्षक एवं नगर पालिका स्टाफ, राजस्व स्टाफ एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button