हिन्दी न्यूज

लोकयुक्त पुलिस ने APO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरदबोचा। REWA NEWS

रीवा जिले REWA DISTRICT के त्योंथर जनपद कार्यालय में एपीओ APO विजय त्रिपाठी को 36 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम 6 बजे लोकायुक्त पुलिस LOKAYUKT POLICE ने की। एपीओ APO वेंडर भुगतान के एवज में रुपए मांग रहा था।

शिकायतकर्ता उमेश तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। उसका कहना था कि एपीओ विजय त्रिपाठी वेंडर भुगतान के एवज में 36 हजार रुपए मांग रहा है। रुपए न देने पर बिल रोक दिया है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त ने एपीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार शाम 6 बजे उमेश पैसे लेकर जनपद कार्यालय पहुंचा। जैसे ही, उसने रुपए विजय त्रिपाठी को दिए। लोकायुक्त निरीक्षक परमेंद्र कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने उसे रंगे हाथ धरदबोचा।

आरोपी APO के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button