
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ठीक सामने स्थित हयात रीजेंसी Hyatt Regency Hotel को अपना ऑपरेशन बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। 7 जून 2021 को जारी किए नोटिस में होटल ने साफ कर दिया कि उसके पास कर्मचारियों को तंख्वाह देने के लिए पैसे नही है। जिसके वजह सेअगले आदेश तक होटल की सभी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है।
मुंबई के अलावा बाकी सभी हयात होटल्स खुले हुए हैं।
400 कमरों की 5 स्टार होटल हयात रीजेंसी मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित है।एशियन होटल्स (वेस्ट) की हयात चेन में से एक जिसे बंद किया गया है। भारत में हयात मुंबई के अलावा बाकी सभी हयात होटल्स खुले हुए हैं। भारत में हयात होटल्स की कुल संख्या 30 है।
होटल व्यवसाय के क्या है हालात
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (FHRAI) का कहना है कि 8 करोड़ के करीब नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। FHRAI का कहना है कि कोरना की पहली लहर में होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में 25 से 50 फीसदी के करीब नौकरियां जा चुकी हैं जबकि दूसरी लहर में भी खतरा काफी बढ़ गया है। FHRAI की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में भारतीय होटल उद्योग का कुल रेवेन्यू 1.82 लाख करोड़ था. 2021 में होटल उद्योग का लगभग 75 फीसदी रेवेन्यू खत्म हो गया है।