
पनीर किसे पसंद नहीं।,शादी ब्याह में पनीर वाले स्टाल पर ही ज्यादा भीड़ दिखाई देता है। पनीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं सेहतमंद फ़ूड भी है।आज हम आपको हैदराबादी पनीर रेसिपी बनाने की आसान विधि बताने जा रहें हैं। इस आसान तरीके से हैदराबादी पनीर बनाकर आप अपने खास दोस्तों और मेहमानों को परोस कर तारीफ पा सकते हैं।
जरुरी सामग्री
- पनीर – 250ग्राम
- क्रीम/मलाई – 2टेबलस्पून
- दही – 2टेबलस्पून
- जीरा पाउडर – 1/2टी स्पून
- धनिया पाउडर – 1टी स्पून
- गरम मसाला – 1/4टी स्पून
- कसूरी मेथी – 1टी स्पून
- जीरा – 1टी स्पून
- दालचीनी – 1इंच टुकड़ा
- लौंग – 3
- इलायची – 2
- कढ़ी पत्ता – 8-10
- तेल – 2टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- पालक – 1बंडल
- टमाटर – 1-2
- प्याज – 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1टी स्पून
- हरी मिर्च – 2
- हरा धनिया कटा – 3/4कप
- तेल – 3टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की आसान विधि
- हैदराबादी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें।
- पालक का डंठल निकाल कर अच्छे से धो ले ।
- प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में 3टी स्पून तेल डालकर उसे हल्के आंच पर गर्म होने दें।
- तेल गर्म होने पर उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूने।
- जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डाल दें।
- इसको उस वक्त तक पकाएं जब तक कि टमाटर सॉफ्ट ना हो जाए।
- अब कडाही में पालक और हरा धनिया डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद गैस बंद कर ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद सभी को मिक्सर में डालकर 1/2 कप पानी डालें और ब्लेंड कर लें।
- तैयार पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।
- कड़ाही में फिर से 2टेबलस्पून तेल डालें।
- कड़ाही में जीरा, कढ़ी पत्ते, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर धीमी आंच पर हल्का साभून लें।
- जब मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें पालक की तैयार प्यूरी को डालें और पकाएं।
- अब इसमें दही और क्रीम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।
- 1-2मिनट पकाने के बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से चलाते हुए मिक्स कर दें।
- ग्रेवी को पकाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और ग्रेवी के साथ अच्छे से मिला दें।
- अब कड़ाही को ढक दें और 3-4मिनट तक सब्जी को पकने दें।
- गरम मसाला और हथेलियों से मसलकर कसूरी मेथी डाल दें।
स्वादिष्ट और हेल्दी हैदराबादी पनीर को पराठे या नान के साथ दोस्तों और मेहमानों को खिलाएं और तारीफ पाएं।