Singrauli के इस गांव में अज्ञात अधेड़ का नाले में शव मिलने से हडकंप मच गया
Singrauli News: सिंगरौली के गड़ेरिया गांव में मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग काचन नदी में एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। जिसकी जानकारी वहां पर शव को देखने वाले लोंगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस ने काचन नदी से शव को बरामद किया और उसके बाद क्षेत्र में स्थानीय लोगों चर्चायें हो रही है की किसी ने इसकी हत्या करके नदी में बहा दिया है।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला तो शव के शरीर पर काले रंग का शर्ट और अंडरवियर देखा गया।
बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम जनम साकेत बताया जा रहा है। जो की 17 अक्टूबर को अपने घर से दोपहर तीन बजे से गायब था। 18 अक्टूबर को दोपहर के 4 बजे के आस-पास उसका शव गड़ेरिया पुलिया के पास काचन नदी में उतराया हुआ मिला है। अभी मृतक के मृत्यु का कारण अज्ञात बताया गया है शव का मर्ग कायम कर पुलिस जाँच में जुटी हुई है।