हिन्दी न्यूज

International Women’s Day 2023 : भारत की 5 महिलाएं जिन्होंने खुद की वैश्विक पहचान बनाई है

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम बात कर रहे हैं उन 5 भारतीय महिलाओं की जिन्होंने अपने दम पर सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंचकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

International Women’s Day 2023 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम बात कर रहे हैं उन 5 भारतीय महिलाओं की जिन्होंने खुद अपने दम पर सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंचकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जानिए उनके विषय में …

international women's day 2023, what is international women's day, international women's day history, international women's day aim, about international women's day, first international women's day,1- द्रौपदी मुर्मू : राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला

देश की दूसरी महिला औ 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्तमान में सबसे बड़े पद पर आसीन हैं। साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की और स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली पहली महिला हैं। मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। वे राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला थीं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं।प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है। राष्ट्रपति पद को संभालने वाली ओडिशा की द्वितीय व्यक्ति हैं और देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं

उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने 1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग में क्लर्क थीं। फिर 1977 तक रायरंगपुर में एक टीचर के रूप में काम किया है।

G-20 Update : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न मुद्दों पर बात की, जानिए क्या कहा ?2- निर्मला सीतारमण : इंदिरा के बाद दूसरी रक्षामंत्री बनने का रिकॉर्ड

भाजपा की राज्यसभा सांसद और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2017 से अभी तक कैबिनेट मंत्री हैं। निर्मला सीतारामन् 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रह चुकी हैं। वे 03 सितंबर 2017 तक भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रहीं हैं और 03 सितंबर 2017 को श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। वे श्रीमती इंदिरा गाँधी के बाद भारत के रक्षा मंत्रालय की कमान सम्हालने वाली स्वतंत्र भारत की दूसरी महिला नेत्री और स्वतंत्र रूप से पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं।

Join WhatsApp Group

उनका जन्म 18 अगस्त 1959 को हुआ था। 2022 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था। वे 36वें स्थान पर थीं।

3- ममता बनर्जी : तीन बार सीएम पद तक पहुंचीं

ममता बनर्जी को भारत की एक ताकतवर राजनेता के रूप में गिना जाता है। उनका जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। वे बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रही हैं। साथ ही वे बंगाल की पहली महिला हैं, जो सीएम पद तक तीन बार पहुंची हैं। 2011 में पहली बार ममता सीएम बनी थीं। ममता बनर्जी को दीदी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बसन्ती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया एवं जोगेश चन्द्र चौधरी लॉ कॉलेज से उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की। सरकार संभालने के साथ वे तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं।

Richest Women in India4- फाल्गुनी संजय नायर : 2 मिलियन से कंपनी को 13 बिलियन पहुंचाया

फाल्गुनी एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं। उनका जन्म 19 फरवरी 1963 को महाराष्ट्र के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता एक छोटी बेयरिंग कंपनी चलाते थे। इस समय वे ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी Nykaa की संस्थापक और सीईओ हैं। 50 साल की उम्र में उन्होंने खुद के से 2 मिलियन के साथ उन्होंने अपनी कंपनी की स्थापना की थी।

वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं, जिन्होंने अपने कारोबार को इतने कामयाबी तक पहुंचाया है। पहली महिला किरण मजूमदार शॉ हैं। 2021 में उनकी कंपनी की नेटवर्थ 13 बिलियन पहुंच गई है।

नीता अंबानी (Nita Ambani)5- नीता अंबानी : मुंबई इंडियंस की मालकिन

नीता मुकेश अंबानी का जन्म एक नवंबर 1963 को हुआ था। वे इस समय रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन और रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही उनकी रूचि खेल में भी है। आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस खेलती है।

2016 में उन्हें इंडिया टुडे ने 50 सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाओं में शामिल किया गया था। वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

international women’s day 2023, what is international women’s day, international women’s day history, international women’s day aim, about international women’s day, first international women’s day,

शबाना परवीन

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in
Back to top button
होली मे रहेगा बरकरार चेहरे का निखार Gold Ring के ये डिज़ाइन बनाए आपको स्टाइलिश ! MC Stan : जानिए कौन हैं एमसी स्टेन देश का पहला आश्चर्य ! लड़की से लड़का बना…अब मां बनने वाली है…… Engagement Ring Designs सगाई की अंगूठी जो आपके खास दिन को बना दे और भी खास। Women’s Office Dress : वर्किंग वुमन के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेस। Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी पराठों के है शौकीन, तो दिल्ली के “परांठे वाली गली” जरूर जाएं ! Christmas : क्रिसमस पर कम खर्च में करें इन जगहों की करें सैर। पौधे लगाएं मच्छर भगाए । Keep mosquitoes away from your home
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!