
iPhone 15 Pro Rich Color Series : Caviar ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के 6 मॉडल लॉन्च किए हैं। ये अल्ट्रा गोल्ड, अल्ट्रा ब्लैक, टाइटन ब्लैक, स्टारी नाइट्स और डार्क रेड संस्करणों में आते हैं। इन मॉडलों को कंपनी रिच कलर्स कहती है। इसकी शुरुआती कीमत 6,09,883 रुपये है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि Caviar एक रूसी लग्जरी ब्रांड है, जो महंगे लग्जरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाती है। नए मॉडल में 24 कैरेट Apple लोगो, एविएशन टाइटेनियम फ्रेम के साथ बहुत कुछ मिलने वाला है।
Caviar iPhone 15 Pro रिच कलर सीरीज की कीमत
iPhone Models | Starting Price |
iPhone 15 Pro Ultra Gold | Rs 7,38,673 |
iPhone 15 Pro Max Ultra Gold | Rs 8,03,483 |
iPhone 15 Pro Ultra Black | Rs 6,69,708 |
iPhone 15 Pro Max Ultra Black | Rs 7,34,518 |
iPhone 15 Pro/Pro Max Titan Black | Rs 6,15,699 |
iPhone 15 Pro/Pro Max Starry Night | Rs 6,09,883 |
iPhone 15 Pro/Pro Max Dark Red | Rs 6,09,883 |
Caviar iPhone 15 Pro रिच कलर सीरीज
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि कंपनी द्वारा प्रत्येक वेरिएंट की केवल 99 यूनिट्स का निर्माण किया जाता है। कंपनी का कहना है कि अल्ट्रा गोल्ड iPhone 15 Pro और Pro Max कुछ खास लोगों के लिए आरक्षित हैं। अल्ट्रा गोल्ड वैरिएंट में साटन फिनिश के साथ 18 कैरेट सोने का बैक पैनल और 24 कैरेट सोने का ऐप्पल लोगो है। इसका फ्रेम PVD के साथ एविएशन टाइटेनियम से बना है। वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स ब्लैक नैक्रे एप्पल लोगो स्टारी नाइट और डार्क रेड वेरिएंट पर देखा जाता है। इसका बैक पैनल नकली कार्बन से बना है।
iPhone 15 Pro और Pro Max रिच कलर सीरीज स्पेसिफिकेशन
Apple के इन मॉडल्स में 6.7-इंच का प्रमोशन सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Apple A17 प्रो बायोनिक SoC चिपसेट, 8GB रैम, 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है, इनमें फोटो के लिए 48MP ट्रिपल रियर कैमरा, 12MP ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा, USB-C पोर्ट और बहुत कुछ मिलता है।