पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 153/295 के तहत गिरफ्तार किया। मोहम्मद जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
#WATCH ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। pic.twitter.com/7fwmw3gcko
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2022
मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा मिलकर एक वेबसाइट चलाते हैं। जुबैर की गिरफ्तारी के बाद प्रतीक सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्पेशल सेल ने 2020 के एक मामले में जुबैर को आज पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में पहले ही हाई कोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेक्शन लिया जा चुका है।
शाम 6.45 बजे हमे बताया गया कि उन्हें किसी अन्य FIR में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका नोटिस हमें पहले नहीं दिया गया, जो कानून के मुताबिक जरूरी है।अभी तक हमें FIR की कॉपी भी नहीं मिली है।
Please note. pic.twitter.com/gMmassggbx
— Pratik Sinha (@free_thinker) June 27, 2022