Kanpur Road Accident : सड़क हादसे में 26 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायल लोगों को हैलेट अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु साध थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के रहने वाले हैं.
सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर स्थित चंडिका देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। हादसा शनिवार देर रात उस वक्त हुआ जब सभी श्रद्धालु दर्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे बने तालाब में ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे।
इन्होंने ने कहा
कुल 26 लोगों की जान चली गई है और अन्य घायल हो गए हैं। श्रद्धालु फतेहपुरा के चंडिका देवी मंदिर से लौट रहे थे। घायल लोगों को हैलेट अस्पताल भेजा गया है। जांच चल रही है। बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है।
विशाख जी अय्यर, डीएम कानपुर