श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार।
कर्नाटक।। श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनका चित्रदुर्ग के सरकारी अस्पतला मेडिकल चेकअप कराया गया। बाद में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चित्रदुर्ग जिला जेल भेज दिया गया।
#Update कर्नाटक: श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्हें चित्रदुर्ग ज़िला जेल में रखा गया था। https://t.co/zFPsmJ8Lvn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2022
कर्नाटक के कानून और व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) आलोक कुमार ने कहा कि श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू, नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजीपी ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। कुमार ने कहा कि उन्हें न्यायाधीश के समक्ष भी पेश किया जाएगा। मंगलवार को चित्रदुर्ग में जिला सत्र न्यायालय ने मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी की अग्रिम जमानत याचिका को 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।
#WATCH कर्नाटक: नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को पुलिस ने गिरफ़्तार किया।
उसे जज के सामने पेश किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी: कर्नाटक एडीजीपी क़ानून-व्यवस्था pic.twitter.com/Xl9n4C05IF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2022