Foods

कश्मीरी चिकन मसाला ऐसे बनाएंगे तो उंगली चाटते रह जाएंगे । Kashmiri Chicken Masala Recipe in Hindi

Kashmiri Chicken Masala Recipe in Hindi आपने चिकन की बहुत सारी डिशेज़ खाई होंगी। आज हम आपके लिए कश्मीरी चिकन मसाला (Kashmiri Chicken Masala) की रेसिपी लेकर आए हैं। यह एक बहुत ही रिच और लाजवाब स्वाद वाली रेसिपी है। इसे खाने के बाद आप इसके स्वाद के जादू में खो जाएंगे।

तो आइए जानते हैं कि कश्मीरी चिकन मसाला घर पर कैसे बनाएं। ( How to make Kashmiri Chicken Masala Recipe)

कश्मीरी चिकन मसाला (Kashmiri Chicken Masala) बनाने के लिए हमें जिन चीजों की जरूरत होगी वह इस प्रकार हैं।

सामग्री (Ingredients)

  •   चिकन                      – 1 किलो
  •   प्याज                        – 4 मीडियम
  •   टमाटर                      – 3 मीडियम
  •   काजू                         – 10 पीस
  •   दही                           – 100 ग्राम
  •   दूध                            – 1कप
  •   अदरक
      लहसुन पेस्ट                – 2 टेबल  स्पून
  •  साबुत जीरा                  – 1/2 टी स्पून
  •  लाल मिर्च पाउडर         – 3 टी स्पून
  •  धनिया पाउडर              – 3 टी स्पून
  •  हल्दी पाउडर               – 1 टी स्पून
  • जीरा पाउडर                 – 1टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला पाउडर           – 1 टी स्पून
  • कसूरी मेथी                   – 1 टी स्पून
  • तेल                             – 1 कप
  • नमक                          – 1 1/2 स्पून या स्वादानुसार
  • हरा धनिया                   – 1 मुट्ठी

तैयारी (Prepration)

सबसे पहले हम चिकन को मेरीनेट होने के लिए रख देंगे। इसके लिए चिकन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। जब चिकन से पानी पूरी तरह निकल जाए, तब इसे 1 बाउल में डालकर, इसमें आधा टीस्पून हल्दी पाउडर, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, व आधा टीस्पून नमक डालकर चिकन को अच्छी तरह मिला लेंगे। ताकि मसाले और नमक चिकन पर पूरी तरह से लग जाए। अब हम किस चिकन को आधे घंटे तक मैरीनेट होने के लिए रख देंगे।

तब तक हम बाकी की चीजें तैयार कर लेंगे। सबसे पहले हम काजू को पानी में भीगने के लिए रख देंगे। अब प्याज को बारीक काट लेंगे। इसके बाद तीनों टमाटर को काटकर मिक्सी में डालकर इसकी एक प्यूरी बना लेंगे। दही को अच्छी तरह फेंट कर स्मूथ कर लेंगे। हरा धनिया बारीक चॉप कर लेंगे।

इन सारी चीजों में लगभग आधे घंटे का समय लग जाएगा।

बनाने की विधि (Mathod)

अब एक पैन में तेल डालकर गर्म होने देंगे। गर्म होने के बाद इसमें मैरिनेट किए हुए चिकन को एक-एक करके पैन में फैला देंगे। एक साथ पूरा चिकन नहीं डालेंगे। जब चिकन के पीस एक तरफ से अच्छी तरह फ्राई हो जाए, तो उन्हें पलट कर दूसरी तरफ से फ़्राई कर लेंगे। इसी तरह से चिकन के बाकी बचे पीस को भी फ्राई करके निकाल लेंगे।

अब इसी तेल में जीरा डाल देंगे। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे। जैसे ही प्याज गोल्डन ब्राउन होने लगे इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेंगे। अदरक लहसुन का कच्चापन दूर होने के बाद इसमें तैयार की हुई टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर मिक्स करेंगे। अब इसे तब तक भूनेंगे, जब तक इसमें से तेल अलग ना हो जाए।

अब इसमें सभी पाउडर मसाले धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, व गरम मसाला डालकर मिक्स करेंगे और थोड़ा सा पानी डालकर भूलेंगे। ताकि मसाले जले ना। जब इन मसालों में से तेल ऊपर आ जाए, तो गैस की फ्लेम धीमी कर देंगे। अब इसमें फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए, तेल ऊपर आने तक भूनेंगे। अब इसमें दूध डालकर मिक्स करेंगे, और गैस की फ्लेम को तेज कर देंगे। जब मसालों में एक उबाल आ जाए, तो इसमें भीगे हुए काजू का पेस्ट और एक कप पानी डालकर मिक्स करेंगे, और फिर से एक उबाल आने देंगे।

जैसे ही मसालों में एक उबाल आ जाए इसमें फ़्राई किया हुआ चिकन डालकर मिक्स करेंगे। अब मध्यम आंच पर चिकन को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर पूरी तरह से पकने देंगे। बीच-बीच में इसे खोल कर चलाते रहेंगे, ताकि चिकन चारों ओर से अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाए, और मसाले पैन में लगे ना।

20 मिनट के बाद इसमें कसूरी मेथी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स करेंगे। अब गैस बंद करके इसे 5 मिनट के लिए ढक कर छोड़ देंगे।

आपका क्रीमी और लाजवाब फ्लेवर व स्वाद वाला कश्मीरी चिकन मसाला तैयार है।

आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक रोटी, पराठे, कुलचे या नान के साथ खा सकते हैं। आप चाहें तो, इसे चावल या पुलाव के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

हैदराबादी पनीर बनाने का आसान तरीका। Hyderabadi Paneer Recipe in Hindi

Google News
Back to top button
होली मे रहेगा बरकरार चेहरे का निखार Gold Ring के ये डिज़ाइन बनाए आपको स्टाइलिश ! MC Stan : जानिए कौन हैं एमसी स्टेन देश का पहला आश्चर्य ! लड़की से लड़का बना…अब मां बनने वाली है…… Engagement Ring Designs सगाई की अंगूठी जो आपके खास दिन को बना दे और भी खास। Women’s Office Dress : वर्किंग वुमन के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेस। Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी पराठों के है शौकीन, तो दिल्ली के “परांठे वाली गली” जरूर जाएं ! Christmas : क्रिसमस पर कम खर्च में करें इन जगहों की करें सैर। पौधे लगाएं मच्छर भगाए । Keep mosquitoes away from your home
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!