
Kurti Collection : जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे हमारे कपड़े भी बदलते हैं। गर्मियों की बात करें तो इस मौसम में महिलाएं साड़ी से ज्यादा कुर्ती पसंद करती हैं। कॉटन या शिफॉन से बनी कुर्तियां न केवल आपको आरामदायक महसूस कराती हैं बल्कि आपको स्टाइलिश दिखने में भी मदद करती हैं। आज का आर्टिकल खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जो कुर्ती लुक में कूल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके पूरे गेटअप में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
जींस के साथ फ्रंट कट कुर्ती (Front Cut Kurti With Jeans)
फ्रंट कट कुर्ती और जींस का यह कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक और प्यारा है। सिंपल बांधनी प्रिंट कुर्ती, जींस और गले पर स्टेटमेंट जूलरी आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी। इस लुक से आप न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी बल्कि अपनी उम्र से भी कम दिखेंगी।
डोरी के साथ साइड कट कुर्ती (Side Cut Kurti With Dori)
आमतौर पर कुर्तियों में शॉर्ट कट होता है, लेकिन आप लॉन्ग कट कुर्ती में एक डोरी लगा सकती हैं और फिर उस कुर्ती का कमाल देखिये। यह कॉम्बिनेशन पैंट के साथ ज्यादा अच्छा लगता है।
क्रॉस नेक शॉर्ट कुर्ती (Cross Neck Short Kurti)
इस मौसम के लिए शॉर्ट स्टाइल कुर्ती एक बेहतरीन विकल्प है। यहां हम आपको दो तरह की शॉर्ट कुर्ती की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। एक क्रॉस नेक और दूसरा स्लीवलेस। इस कुर्ती के साथ नेट पैच वर्क वाले सिगरेट पैंट का इस्तेमाल किया गया है।