सरकारी योजना

Ladli Bahana Yojana – 2023 : लाड़ली बहना योजना के लिए कहां जमा करें आवेदन फार्म

Ladli Bahana Yojana Update : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ सिर्फ इन महिलाओं को ही मिलेगा..

Ladli Bahana Yojana 2023 : महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने समय-समय पर कई योजनाएं शुरू की हैं, ताकि समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार हो और वे सशक्त हों। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 2023 में ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना‘ नाम से एक योजना शुरू की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लाड़ली बहन योजना की शुरूआत 28 जनवरी 2023 दिन शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर की।

योजना का नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 
राज्य मध्यप्रदेश
किसने शुरू किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी प्रदेश की महिलाएं
आर्थिक लाभ 12,000 रुपए प्रति वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट www.cmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Bahana Yojana – 2023 : कब हुआ शुरू ?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर किया गया। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के लिए प्रत्येक माह 1000 रुपए की सहायता करना है। इस योजना के द्वारा महिलाओं को 12000 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Join WhatsApp Group

Ladli Bahana Yojana – 2023 : क्या है उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना से महिला को जोड़कर उसे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार का उद्देश्य है।

Ladli Bahana Yojana – 2023 : कितना होगा खर्च

सरकारी आंकड़े के मुताबिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के तहत दिए जाने वाली राशि का आंकड़ा 5 वर्ष के अंदर ही 60,000 करोड़ पहुंच जाएगा।

Ladli Bahana Yojana – 2023 : क्या है योजना की विशेषताएं ?

  1. लाड़ली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार की योजना है।
  2. लाड़ली बहन योजना की शुरूआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई।
  3. लाड़ली बहन योजना के तहत पंजीकृत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए मासिक दिया जाएगा।
  4. राज्य सरकार ने इस लाड़ली बहन योजना में राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।
  5. सरकार ने लाड़ली बहन योजना के लिए बज़ट में प्रतिवर्ष 12000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Ladli Bahana Yojana – 2023

Ladli Bahana Yojana – 2023 : कब शुरू होगा ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया दिनांक 5 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दी जाएगी।

Ladli Bahana Yojana – 2023 : कहां जमा करें आवेदन PDF फार्म ?

लाड़ली बहन योजना के लिए आप अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत ही PDF फार्म को भरकर जमा करा सकेंगी।

Ladli Bahana Yojana – 2023 : क्या है पात्रता ?

  1. लाड़ली बहन योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
  2. आवेदन करने वाली महिला की आयु आवेदन के समय 23 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाली महिला को लाड़ली बहन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  4. लाड़ली बहन योजना के अंतर्गत सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों की महिला आवेदन की पात्र हैं।

Ladli Bahana Yojana – 2023 : आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. आवेदक की फोटो
  3. बैंक खाते की जानकारी
  4. मोबाइल नंबर
  5. मूल निवास प्रमाण पत्र
  6. जन्म प्रमाण पत्र

शबाना परवीन

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in
Back to top button
होली मे रहेगा बरकरार चेहरे का निखार Gold Ring के ये डिज़ाइन बनाए आपको स्टाइलिश ! MC Stan : जानिए कौन हैं एमसी स्टेन देश का पहला आश्चर्य ! लड़की से लड़का बना…अब मां बनने वाली है…… Engagement Ring Designs सगाई की अंगूठी जो आपके खास दिन को बना दे और भी खास। Women’s Office Dress : वर्किंग वुमन के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेस। Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी पराठों के है शौकीन, तो दिल्ली के “परांठे वाली गली” जरूर जाएं ! Christmas : क्रिसमस पर कम खर्च में करें इन जगहों की करें सैर। पौधे लगाएं मच्छर भगाए । Keep mosquitoes away from your home
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!