मध्यप्रदेश

MP News : जमीनी विवाद में 2 सगे भाई को लगी गोली, हुई मौत 

मध्य प्रदेश में जमीनी विवाद में गोली चली,जिसमें गोली लगने से दो सगे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दामोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र हिनौता घाट गांव की है।

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में जमीनी विवाद में गोली चली,जिसमें गोली लगने से दो सगे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दामोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र हिनौता घाट गांव की है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्ला परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें गोली लगने से दो सगे भाई की मौत हो गई। गोली लगने के बाद दोनों सगे भाई को पथरिया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Follow On Google News

क्या हैथा विवाद ?

जमीन विवाद में बचे घायल हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि उसने 2021 में 3 एकड़ जमीन खरीदी थी, तभी से उसका आरोपी से विवाद चल रहा है। एक साल पहले मुझे धारा 307 के तहत झूठे मामले में फंसाया गया था, लेकिन हमने सीबीआई जांच की मांग किया। और तब मामले की जांच हुई और मुझे जमानत मिल गई। इसलिए हम जेल नहीं जा सके। इस वजह से आरोपी हमेशा झगड़ा करने की कोशिश करता था।

क्यों चली थी गोली ?

आज आरोपियों के खेत में फसल की थी थ्रेसिंग थी। उसके खेत का रास्ता मेरे खेत से होकर जाता है, इसलिए मैं उसके ट्रैक्टर को अपने खेत से ले जाने से मना कर दिया।  क्योंकि मेरा उससे विवाद चल रहा है। उसके बाद आरोपी जाहर सिंह, उम्मेद सिंह, माखन सिंह, अर्जुन सिंह हथियार लेकर मेरे घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

जमीनी विवाद में 2 सगे भाई को लगी गोली, हुई मौत

मेरे पिता बद्री शुक्ला 68 वर्ष और बड़े पिता रामसेवक शुक्ला 65 वर्ष घर से बाहर थे। आरोपियों ने फायरिंग की तो दोनों को गोली लग गई, जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। मैं फिर अपने घर की ओर भागा और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और हवा में दो गोलियां चलाईं। फिर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसके बाद हम पिता व बड़े पिता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते SP राकेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया की एएसपी और पथरिया और थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंच गए है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

UTN Web Desk

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Related Articles

Back to top button
होली मे रहेगा बरकरार चेहरे का निखार Gold Ring के ये डिज़ाइन बनाए आपको स्टाइलिश ! MC Stan : जानिए कौन हैं एमसी स्टेन देश का पहला आश्चर्य ! लड़की से लड़का बना…अब मां बनने वाली है…… Engagement Ring Designs सगाई की अंगूठी जो आपके खास दिन को बना दे और भी खास। Women’s Office Dress : वर्किंग वुमन के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेस। Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी पराठों के है शौकीन, तो दिल्ली के “परांठे वाली गली” जरूर जाएं ! Christmas : क्रिसमस पर कम खर्च में करें इन जगहों की करें सैर। पौधे लगाएं मच्छर भगाए । Keep mosquitoes away from your home
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!