देश के टॉप 20 में जगह बनाकर लंघाडोल थाना प्रभारी ने रचा इतिहास।
सिंगरौली। देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में जिले के लंघाडोल थाना ने टॉप 20 में आकर रचा इतिहास। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ टॉप 20 थानों की सूची जारी किया है जिसमे सिंगरौली के लंघाडोल थाने का भी नाम है। देश के टॉप 20 थानों की सूची में नाम आने पर लंघाडोल टी आई को बालेन्द्र त्यागी को उच्च अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2021 का सर्वे किया जिसके आधार पर देश के टॉप 20 सर्वेक्षण थानों चयन किया है। थानों के चयन सम्पति अपराध,महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी,गुमशुदगी एंव मृतकों के मामले में कमी के आधार पर सर्वश्रेष्ठ टॉप 20 थानों का चयन किया गया है।