
Latest Patola Saree : पटोला साड़ी का इतिहास 700 साल पुराना है। दरअसल, एक समय पटोला साड़ी केवल गुजराती शाही परिवारों की रानियों या अमीर परिवारों की महिलाओं द्वारा पहनी जाती थी। आज हम आपके लिए इस खास पटोला साड़ी के कुछ बेहद ही मनमोहक डिजाइन पेश कर रहे हैं।
Yellow Patola Saree
पेश हैं खूबसूरत चमकदार पटोला सिल्क साड़ियां। इस साड़ी में आपको मिरर वर्क, एंब्रॉयडरी वर्क दिखेगा। इस साड़ी में आप सभी प्रिंट देख सकते हैं। यह साड़ी येलो कलर में आती है जिसके साथ आपको साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ पिंक कलर का ब्लाउज दिया जाएगा।
Red Patola Saree
लाल रंग की पटोल साड़ी दुल्हनों के लिए परफेक्ट है। इस साड़ी पर खूबसूरत प्रिंट हैं। यह साड़ी कच्चे रेशमी कपड़े से बनाई गई है। इस साड़ी में एम्ब्रॉयडरी, लेस, मिरर और वीविंग वर्क है। साड़ी के पल्लू में टैसल्स लगे होते हैं। ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप इस साड़ी को चुन सकती हैं।
Blue Patola Saree
इस पटोला सिल्क साड़ी में शानदार प्रिंट के साथ आपको सुनहरे और नीले रंगों का एक सुंदर संयोजन मिलता है। यह साड़ी आर्ट सिल्क फैब्रिक से बनी है। इस साड़ी को शादी, त्यौहार, समारोह और पारिवारिक समारोहों के दौरान पहना जा सकता है। इस साड़ी के साथ आपको एक अनस्टिच्ड ब्लाउज़ पीस दिया जाएगा। इस साड़ी के साथ पारंपरिक आभूषण अच्छे लगेंगे।