Laureus World Sports Awards 2022 : नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम किया रौशन।
Laureus World Sports Awards 2022 : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया है। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीरज को लॉरीयस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड(Laureus World Sports Awards 2022) के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साल के सबसे बड़े खेल अवार्ड लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स Laureus World Sports Awards 2022 के लिए नीरज चोपड़ा को नॉमिनेट किया गया है। मंगलवार 2 फरवरी 2022 को भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। साई के ट्विटर हैंडल से इस खेल के लिए नीरज के नॉमिनेट होने की जानकारी शेयर की गई है।
#BreakingNews 🚨
— SAI Media (@Media_SAI) February 2, 2022
🇮🇳’s @Neeraj_chopra1 Gold medalist #Tokyo2020 @Olympics nominated for the #Laureus22 World Breakthrough Performance of the Year Award 🏆
Neeraj is only the 3rd Indian athlete to be nominated for a LAUREUS WORLD SPORTS AWARD
1/2#Athletics #NeerajChopra pic.twitter.com/RSY8tyABGI
आपको बता दें नीरज चोपड़ा इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके पहले सचिन तेंदुलकर को इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। वहीं साल 2009 में महिला पहलवान विनेश फोगाट को भी नॉमिनेट किया गया था।
क्या है लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स
What is Laureus World Sports Awards
पूरे साल खेल जगत में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित करने के लिए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड दिया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1999 में लॉरियस स्पोर्ट्स फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट ने की थी।