Weight Loss : वजन घटाना है तो रोने का सही समय जान लीजिए !
- क्या है रोने के फ़ायदे?
- रोने का सही तरीका क्या है ?
- कैसे कम होता है वज़न
- क्या है सही समय रोने का ?
Weight Loss : खुश रहना और हंसना सेहत के लिए बहुत जरूरी है, यह तो हम सभी जानते हैं। आपने हंसने के फायदे बहुत सुने होंगे। पर क्या आपको पता है, कि रोना भी सेहत के लिए फायदेमंद है।
जब हमारा मन दुखी होता है, या हमें कोई तकलीफ होती है, तो हमारी आंखों से अपने आप आंसू निकलने लगते हैं। हम सभी कभी न कभी रोते हैं। मगर रोने का भी एक सही वक्त होता है। इस समय रोने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
वैज्ञानिकों ने अपने शोध के जरिए यह खुलासा किया है, कि यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, अपने आप को फिट रखना चाहते हैं, तो आप को रोने का सही समय और तरीका जान लेना चाहिए।
WEIGHT LOSS: इन नेचुरल तरीकों से घटाएं अपना वज़न !
क्या है रोने के फ़ायदे?
रोने से हमारा मानसिक दबाव कम होता है। हम तनाव मुक्त रहते हैं। रोना इंसानों के द्वारा अपना दुख व्यक्त करने का एक प्राकृतिक तरीका है। जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। रोने से हमारा मोटापा और अवसाद दोनों कम होते हैं।
रोने का सही तरीका क्या है ?
शोध के मुताबिक रोने का नाटक या ढोंग करने से वजन पर कोई असर नहीं पड़ता। आप के रोने की भावना सच्ची होनी चाहिए। आंखों से आंसू निकलने पर ही वजन कम होता है रोने पर जिनके आँसू देर से या नहीं निकलते हैं, उन्हें वजन कम करने में दिक्कत होती है।
कैसे कम होता है वज़न
जब हम रोते हैं तो हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होता है। जब हमारे शरीर में इस हार्मोन का स्तर बढ़ता है तो शरीर के वजन में कमी आती है। आंसुओं के जरिए हमारे शरीर से एक विषैला पदार्थ बाहर निकलता है। जो वजन बढ़ाने मैं काफी हद तक जिम्मेदार है।
क्या है सही समय
वैज्ञानिकों के मुताबिक शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक का समय रोने के लिए सबसे सही है। इस समय रोने से तेजी से वजन घटता है। क्योंकि इस समय नेगेटिव इमोशंस इंसान पर सबसे ज्यादा हावी होते हैं। इसलिए इस समय रोने से शरीर में मौजूद कैलोरी ज्यादा तेजी से बर्न होती है।