
List of Bank Holidays in March 2023
आज 28 फरवरी है कल से मार्च का महीना शुरू होने वाला है। बैंक आम आदमी की दिनचर्या का यहां हिस्सा होता है। ऐसे में बैंक कब खुलेगा कब बंद होगा यह महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च के महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेगी इसकी सूची जारी की है। मार्च के महीने में बैंक12 दिन बंद रहेगा।
तो बिना देर किए इस महीने अपने बैंक से जुड़े सभी काम पूरे कर लें। हालाँकि, भले ही बैंकों की शाखाएँ बंद रहेगी, आप अपने घर में आराम से ऑनलाइन बैंकिंग कर सकते हैं। बैंक की यह सुविधा 24 घंटे खुली रहती है। आइए देखेते हैं डिटेल की मार्च के महीने में बैंक कब बंद रहेगा।
मार्च 2023 में बैंक अवकाश की सूची। List of Bank Holidays in March 2023
- 3 मार्च 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
- 5 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
- 7 मार्च 2023- धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के अवसर पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
- 8 मार्च 2023- होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 9 मार्च 2023- केवल पटना में होली के मौके पर बैंक बंद रहेगा।
- 11 मार्च 2023- दूसरे शनिवार की छुट्टी
- 12 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
- 19 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
- 22 मार्च 2023- गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 मार्च 2023- चौथे शनिवार की छुट्टी
- 26 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
- 30 मार्च 2023- राम नवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।